Stars ruled on Bhojpuri Cinema: पवन सिंह से अक्षरा सिंह तक, इन 10 सितारों के दम पर चलता है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

Stars ruled on Bhojpuri Cinema: आज के दौर में भोजपुरी सिनेमा हर तरफ फेमस हो चुकी है। यहां के सितारों को लोग पहचानने भी लगे हैं और यहां के गाने हर तरफ फेमस हैं। भोजपुरी सिनेमा का नाम आते ही लोग पवन सिंह, खेसारी लाल, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का नाम लिया जाता है। इस वजह से भोजपुरी सिनेमा ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त लोकप्रिय हो गया है। एक समय था जब इसे सिर्फ एक क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री माना जाता था, लेकिन अब इसकी पहुंच देशभर में फैल गई है।

भोजपुरी सिनेमा के 10 पॉपुलर सितारे (Stars ruled on Bhojpuri Cinema)

भोजपुरी सितारों की फैन फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। चाहे पवन सिंह हो या फिर काजल राघवानी, इन सितारों ने अपनी अदाकारी, गायकी और ग्लैमरस अंदाज से ऑडियंस का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के 10 सबसे मशहूर सितारों के बारे में, जो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम सुनते ही उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पवन सिंह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सफल गायक भी हैं। ‘लॉलीपॉप लागेलु’ जैसे गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनकी फिल्में और गाने दोनों ही ऑडियंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

नम्रता मल्ला (Namrta Malla)

नम्रता मल्ला ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी डांसिंग स्टाइल और खूबसूरती ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें ऑडियंस के दिलों में खास जगह दी है। वे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सितारों के साथ कई सुपरहिट फिल्में कर चुकी हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

खेसारी लाल यादव की यात्रा एक संघर्षशील जीवन से शुरू होकर सुपरस्टारडम तक पहुंची है। एक समय दूध बेचने वाले खेसारी अब भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी गाने और फिल्में रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal)

दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं। निरहुआ ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है, बल्कि राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई है।

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे का नाम भी भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। वे निरहुआ के साथ अपनी केमिस्ट्री के लिए जानी जाती हैं, और दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterji)

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पुराने और अनुभवी सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

अक्षरा सिंह भी भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी गायकी भी काफी पॉपुलर है। अक्षरा अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

रितेश पांडे (Ritesh Pandey)

रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के एक उभरते हुए सितारे हैं। उनकी गायकी और अदाकारी दोनों ही ऑडियंस को बेहद पसंद आती हैं। वे तेजी से इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे हैं।

प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav)

प्रमोद प्रेमी यादव का नाम भी भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में शुमार है। उनके गाने और फिल्में युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। वे अपनी दमदार आवाज और स्टाइलिश लुक के कारण फैंस के चहेते बने हुए हैं।

Leave a Comment