Youtuber Jyoti Malhotra: कौन है ज्योति मल्होत्रा? जिसने देश से की गद्दारी, पाकिस्तान जाकर किया था ये काम

Youtuber Jyoti Malhotra:

Youtuber Jyoti Malhotra: पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. ज्योति का ताल्लुक हरियाणा के हिसार से है. ज्योति एक पॉपुलर ट्रैवल यूट्यूबर हैं,जिनका यूट्यूबर पर ट्रैवल विद जो के नाम से चैनल है. ज्योति (Jyoti Malhotra) के यूट्यूबर पर 377,000 सब्सक्राइबर हैं.जबसे ज्योति का पाकिस्तान से कनेक्शन निकल कर सामने आया है अब वो इंडिया में संचालित होने वाले कथित पाकिस्तान से जुड़े जासूस नेटवर्क की चल रही जांच में अहम मुद्दा बन चुकी हैं.

हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्योति (Jyoti Malhotra) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत की संवेदनशील जानकारी देती हैं, इसी मामले में उन्हें हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है.ज्योति की गरफ्तारी होने और उनके कबूलनामे के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. अब आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की आगे जांच करेगी.

दानिश से ऐसे किया था कॉन्टैक्ट

2023 में ज्योति (Jyoti Malhotra) नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के कॉन्टैक्ट में आई थीं. इस पूरे मामले में दानिश हैंडलर के रूप में काम करता रहा. दानिश ने ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया गुर्गों से मिलवाया.साथ ही एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार कॉन्टैक्ट में रहा.ज्योति 2023 में दो बार पाकिस्तान गईं. इस दौरान ज्योति की मुलाकात अली एहवान, शाकिर और राणा शाहबाज जैसे लोगों से हुई.

 

एजेंट के संग गई थी बाली

इतना ही नहीं बल्कि ज्योति (Jyoti Malhotra) इंडोनेशिया के बाली शहर में खुफिया एजेंट के संग यात्रा पर भी गई थीं.अधिकारियों के अनुसार ज्योति हरियाणा में चल रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हैं. ज्योति के साथ-साथ छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें ज्योति पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि को सोशल मीडिया पर दिखाने का प्रेशर था.

पाकिस्तान में की थी गुर्गों से मुलाकात

ज्योति (Jyoti Malhotra) जब पाकिस्तान गई थीं तो उन्होंने दानिश के कहने पर अली अहसान नामक एक दूसरे शख्स से मुलाकात की थी. जिसने ज्योति को रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खुफिया नेटवर्क के लोगों से मिलवाया.पुलिस ने बताया कि उन लोगों के संग संवेदनशील जानकारी शेयर करने और पहचान से बचने के लिए ज्योति ने अपने फोन में उनके नंबर को फर्जी नाम से सेव किया.

राम  मंदिर का किया था दर्शन

ज्योति (Jyoti Malhotra) जब पाकिस्तान गई थीं तो उन्होंने वहां स्थित 5000 साल पुराने मंदिर के भी दर्शन किए थे. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ज्योति ने लिखा 5000 साल पुराने इतिहास वाले सबसे बड़े हिंदू मंदिर में भारतीय लड़की.आंसुओं के इस पवित्र तालाब में स्नान करें, आपके सभी पाप धुल जाएंगे!.

 

ज्योति (Jyoti Malhotra) ने आगे बताया कि कटाक्ष राज के अंदर स्थित इस तालाब के बारे में यही मान्यता है. मान्यता के अनुसार कटाक्ष राज मंदिर में जो तालाब है वो भगवान शिव द्वारा अपनी पत्नी सती की मृत्यु के बाद बहाए गए आंसुओं से बना था. कहा जाता है कि इस मंदिर परिसर का नाम संस्कृत शब्द कटाक्ष से लिया गया है, जिसका मतलब होता है आंसू भरी आंखें.

ये भी पढ़ें:-Samantha Ruth Prabhu Relationship: इस शख्स के संग रिलेशनशिप में हैं सामंथा रुथ प्रभु, पब्लिक किया रिलेशनशिप?

Samantha Ruth Prabhu Relationship: इस शख्स के संग रिलेशनशिप में हैं सामंथा रुथ प्रभु, पब्लिक किया रिलेशनशिप?

Samantha Ruth Prabhu Relationship:

Samantha Ruth Prabhu Relationship: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि फिल्ममेककर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) को सामंथा (Samantha Ruth Prabhu)डेट कर रही हैं. अब एक बार फिर से इनके अफेयर की खबरों ने चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है.

सामंथा बनीं प्रोड्यूसर

दरअसल, सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) अब एक्ट्रेस से फिल्म शुभम के जरिए फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर राज (Raj Nidimoru) के संग अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसकी वजह से दोनों के डेटिंग की खबरें आग की तरह फैल रही हैं. एक फोटो में गौर करें तो सामंथा और राज एक दूसरे के काफी क्लोज दिख रहे हैं, वहीं टीम के बाकी मेंबर फिल्म बैनर के संग दिखाई दे रहे हैं.

कोजी हुए राज-सामंथा

वहीं दूसरी फोटो जो सेल्फी है उसमें सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) ने राज (Raj Nidimoru) के कंधे पर सिर रखा है, इस कोजी तस्वीरे में दोनों के बीच की बॉन्ड साफ दिखाई दे रही है. तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेय़र करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा- थैक्यू फिल्म देखने के लिए और हमारे साथ शुभम सेलिब्रेट करने के लिए. पहले स्टेप में ही हमारा दिल भर आया है.

 

सामंथा-राज एक साथ तिरुपति बालाजी में हुए स्पॉट

आपको बता दें कि सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) और राज (Raj Nidimoru) को पिछले महीने एक साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर में स्पॉट किया गया था. इस दौरान सामंथा और राज दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए थे. मालूम हो सामंथा और राज की मुलाकात द फैमिली मैन सीजन 2 के दौरान हुई. फैमिली मैन सीजन 2 में सामंथा के कैरेक्टर राजी को काफी पसंद किया गया था. इस शो के बाद सामंथा को सिटाडेल हनी बनी में राज के साथ काम करते हुए देखा गया.

इन प्रोजेक्ट्स में राज संग करेंगी सामंथा काम

अब जल्द ही सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) रक्त ब्रह्मांड और द फैमिली मैन सीजन 3 में राज के साथ काम करती दिखेंगी. सामंथा के फैंस वैसे तो इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई है. लेकिन,इसमें सच्चाई क्या है ये तो सिर्फ सामंथा ही बता सकती हैं. अभी तक सामंथा और राज (Raj Nidimoru) ने कभी भी इस बारे में ना तो कोई बात की और ना ऑफिशियल तौर पर रिश्ते पर मुहर लगाई.

नागा चैतन्य संग टूट चुकी है शादी

बता दें सामंथा ने पहले साउथ एक्टर नागा चैतन्य के संग शादी की थी. हालांकि, 4 साल में ही ये रिश्ता बिखर गया. शादी टूटने के बाद सामंथा पूरी तरह से टूट गई थीं, उन्हें कई इवेंट्स में रोते हुए भी देखा गया. वैसे, एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और हिम्मत के साथ एक बार फिर से प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रंट पर वापसी की. सामंथा से शादी टूटने के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला संग दूसरी शादी कर ली.

ये भी पढ़ें:-Korea Tourism Ambassador: इंटरनेशनल प्लेटफॉर्मे पर चमकी हिना खान की किस्मत, बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर

Korea Tourism Ambassador: इंटरनेशनल प्लेटफॉर्मे पर चमकी हिना खान की किस्मत, बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर

Korea Tourism Ambassador:

Korea Tourism Ambassador: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हिना ने ना सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे तक पर अपना सिक्का जमाया है. एक्ट्रेस अब एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, हाल ही में हिना खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिखाई है.

हिना बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

हिना (Hina Khan) ने पोस्ट के जरिए बताया है कि वो कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि ये उनके लिए बेहद ही गर्व की बात है. इन सबके साथ ही सोशल मीडिया पर हिना ने कई तस्वीरों को भी शेयर किय़ा है.जी हां, पोस्ट शेयर करते हुए हिना ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के संग भी साझा किया है.

हिना ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

हिना (Hina Khan) ने पोस्ट में लिखा कि मेरे लिए कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनना बहुत ही गर्व की बात है. एक्ट्रेस ने साथ ही ये भी बताया कि कोरिया उन्हें हमेशा से काफी आकर्षित करता रहा है. हिना को वहां की खूबसूरत वादियां, समृद्ध संस्कृति और K-ड्रामा और K-पॉप की ग्लोबल पॉपुलैरिटी काफी पसंद आती है.

 

साउथ कोरिया विजिट पर गई थीं हिना

हिना (Hina Khan) ने कहा कि मैं इसके लिए बेहद ही एक्साइटेड हूं, क्योंकि मैं कोरिया की खूबसूरत जर्नी को ऑडियंस के संग शेयर कर पा रही हूं.बता दें ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद हिना खान हाल ही में साउथ कोरिया विजिट करने भी गईं. साउथ कोरिया जाकर हिना ने वहां की विरासत पॉपुलर जगहों, लोकल खाने और मॉडर्न लाइफस्टाइल का एक्सपीरिएंस किया.

सोशल मीडिया पर शेयर की ट्रिप की वीडियो-फोटो

सोशल मीडिया पर हिना (Hina Khan) ने अपने ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं. हिना के फैंस उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को देख काफी खुश नजर आ रहे हैं.कोरिया टूरिज्म का मानना है कि हिना की जो पॉपुलैरिटी है साथ ही सोशल मीडिया पर उनका जो प्रभावशाली कनेक्शन है उसके जरिए भारतीयों के बीच साउथ कोरिया को एक ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर पॉपुलर किया जा सकता है.

हिना खान को है स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर

मालूम हो पिछले काफी वक्त से हिना खान (Hina Khan) स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाती हुई दिखाई देती हैं. साथ ही हिना खान अपने फैंस से अक्सर ये अपील करती हुई दिखती हैं कि हेल्थ से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है.

इन सबके बाद भी हिना खान (Hina Khan) हार नहीं मान रही हैं, बल्कि वो लगातार काम कर रही हैं. हिना के इस जज्बे को हर कोई सलाम करता था, साथ ही उनके लिए देश भर के लोग दुआएं भी करते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें:Cornel Sofiya Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन का है बॉलीवुड से गहरा कलेक्शन, कहलाती हैं वंडर वुमेन, मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

 

Cornel Sofiya Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन का है बॉलीवुड से गहरा कलेक्शन, कहलाती हैं वंडर वुमेन, मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Cornel Sofiya Qureshi:

Cornel Sofiya Qureshi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देशभर में कर्नल सोफिया कुरैशी (Cornel Sofiya Qureshi) की खूब चर्चा हो रही है.सोफिया भारतीय सेना की सिग्नल कोर से जुड़ी उन दो महिलाओं में से एक अधिकारी हैं, जिन्होंने इंडिया को सफल सैन्य अभियान के बारे में 7 मई को जानकारी दी थी. सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार सोफिया कुरैशी(Cornel Sofiya Qureshi) नाम ट्रेंड कर रहा है. हर कोई सोफिया की बहादुरी की तारीफ करने में लगा हुए हा. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि सोफिया कुरैशी की एक ट्वीन सिस्टर भी है. इतना ही नहीं बल्कि सोफिया की ट्वीन सिस्टर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.

कर्नल सोफिया कुरैशी की है जुड़वां बहन

जी हां सोफिया कुरैशी (Cornel Sofiya Qureshi) की जुड़वां बहन का नाम है शायना सुनसारा. इस आर्टिकल में हम आपको शायना सुनसारा (Shyna Sunsara) के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं. ऐसे में आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़ें.

 

शायना सुनारासा (Shyna Sunsara) करती हैं ये काम

गुजरात के वडोदरा के एक सैन्य परिवार में कर्नल सोफिया कुरैशी (Cornel Sofiya Qureshi) और शायना सुनारासा (Shyna Sunsara) का जन्म हुआ था. सोफिया की बहन शायना एक मॉडल और एक्टर होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं. शायना (Shyna Sunsara) को 2018 में दादा साहेब फालके अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. सोशल मीडिया पर शायना (Shyna Sunsara) अक्सर फिटनेस और मॉडलिंग से जुड़ी फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

शायना सुनारासा (Shyna Sunsara) रह चुकी हैं मिस इंडिया अर्थ वर्ल्ड पीस

शायना के इंस्टाग्राम पर 31 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं. शायना (Shyna Sunsara) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन सोफिया कर्नल की वीडियो को शेयर किया था.इतना ही नहीं बल्कि गुजरात में 100,000 पेड़ लगाकर शायना राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति हासिल कर चुकी हैं. शायना मिस यूनाइटेड नेशंस 2018, मिस इंडिया अर्थ वर्ल्ड पीस भी रह चुकी हैं.

शायना सुनारासा इस चीज में हैं गोल्ड मेडलिस्ट

इतना ही नहीं बल्कि शायना (Shyna Sunsara) मिस गुजरात का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं और राइफल शूटिंग में भी गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं.शायना को वडोदरा की वंडर वुमन कहा जाता है. कर्नल सोफिया कुरैशी सबसे पहले सुर्खियों में तब आई थीं जब वो 2016 में किसी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का नेतृत्व करने वाली पहिला महिला अधिकारी बनी थीं. सोफिया भारतीय सेना के सिग्नल कोर में 1999 में शामिल हुई थीं.

अब वो उनकी गिनती ऑपरेशन सिंदूर ब्रीफिंग में प्रमुख महिला अधिकारियों में हो रही है. 1997 में कर्नल कुरैशी ने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री हासिल की थी. अब कर्नल कुरैशी भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में अपने पति के संग अधिकारी हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो किसी सेना का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी भी बन चुकी हैं.

पिता और दादा भी सशस्त्र बलों में से एक थे

बता दें सोफिया और शायना (Shyna Sunsara) के पिता और दादा भी सशस्त्र बलों में से एक थे. शायना ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनके चाचा भी बीएसएफ में थे. उससे पहले एक इंटरव्यू में कर्नल कुरैशी ने बताया कि उनकी परदादी रानी लक्ष्मी बाई के साथ थीं. शायना ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी बहन कर्नल कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में ब्रीफिंग दे रही थीं तो न तो उन्हें और उनके परिवार को इसके बारे में जानकारी थी.

 

उन्होंने (Shyna Sunsara) बताया कि एक रिश्तेदार ने फोन करके उन्हें टीवी चालू करने के लिए कहा तब उन लोगों को इस बारे में पता चला. शायना ने कहा कि हमारे लिए ही नहीं बल्कि ये पूरे भारत के लिए गर्व का पल था. पीएम मोदी और हमारी सरकार ने पाकिस्तान को बहुत ही शानदार जवाब दिया.

ये भी पढे़ें:-Rekha Opened up: क्या रेखा हैं समलैंगिक, खुद कहा मैं किसी औरत से शादी क्यों नहीं कर सकती हूं, अपने आप को बताया वासना से भरी हुई

Visit Romantic Place On Valentine: पार्टनर के साथ मनाएं वैलेंटाइन को खास, घूमने आएं भारत की खास जगहें

Visit Romantic Place On Valentine

Visit Romantic Place On Valentine: वैलेंटाइन वीक हर कपल के लिए खास होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस खास हफ्ते को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर छुट्टी का प्लान कर सकते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप इस वीक के दौरान अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं।

वैलेंटाइन पर पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूम आएं (Visit Romantic Place On Valentine)

वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ भारत की कुछ जगहों पर आप घूमने जा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप और आपका पार्टनर एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं।

1. ऊटी

ऊटी, जिसे ‘हिल स्टेशन की रानी’ कहा जाता है, एक रोमांटिक और शांत जगह है। वैलेंटाइन वीक के दौरान यहां के खूबसूरत नजारों और ठंडी हवाओं के बीच आप और आपके पार्टनर की यादें और भी खास बन सकती हैं। यहां की बोटिंग, ऊटी झील और गार्डन घूमने लायक जगहों में से हैं। अगर आप और आपका साथी प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं, तो ऊटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Visit Romantic Place On Valentine

2. मनाली

मनाली हमेशा से ही कपल्स की पसंदीदा जगहों में से एक रही है। बर्फ से ढके पहाड़, ऊंचे देवदार के पेड़ और बहती नदियां इसे एक शानदार रोमांटिक डेस्टिनेशन बनाती हैं। यहां पर आप बर्फ में खेलने का मज़ा ले सकते हैं, स्कीइंग कर सकते हैं या फिर बस शांतिपूर्ण वातावरण में अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिता सकते हैं। सोलांग घाटी और रोहतांग पास मनाली के मुख्य आकर्षण हैं, जो इस जगह को और भी खास बनाते हैं।

3. जयपुर

अगर आप इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों के बीच अपने प्यार को और गहराई से जीना चाहते हैं, तो जयपुर आपके लिए सही जगह है। जयपुर में आप हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी शानदार जगहों का दौरा कर सकते हैं। यहां की खूबसूरत हवेलियां और रॉयल अनुभव आपके वैलेंटाइन वीक को शाही अंदाज में मनाने का मौका देंगे। इसके साथ ही, जयपुर में आपको रूमानी रातें बिताने के लिए कई लक्ज़री होटल और रिसॉर्ट्स भी मिलेंगे।

Visit Romantic Place On Valentine

4. गोवा

अगर आप और आपका पार्टनर समुद्र तट पर अपना वैलेंटाइन वीक बिताना चाहते हैं, तो गोवा एक परफेक्ट ऑप्शन है। यहां के खूबसूरत बीच, पानी के खेल, और रात्रि जीवन इसे कपल्स के बीच एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां पर आप रोमांटिक डिनर डेट का मजा ले सकते हैं, सनसेट देख सकते हैं और समुद्र की लहरों के बीच कुछ खास पल बिता सकते हैं। गोवा का कैफे कल्चर और बीच पार्टी भी आपको और आपके पार्टनर को रोमांचित कर देंगे।

5. कूर्ग

कूर्ग, जिसे ‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है, अपने हरे-भरे पहाड़ों और कॉफी के बागानों के लिए मशहूर है। यह जगह उन कपल्स के लिए एकदम सही है, जो भीड़भाड़ से दूर शांतिपूर्ण वातावरण में अपना समय बिताना चाहते हैं। कूर्ग की नदियों के किनारे टहलना और यहां के झरने देखना आपके रिश्ते में एक ताजगी लेकर आ सकता है। साथ ही, यहां की सैर आपको नई ऊर्जाओं से भर देगी।

6. आगरा

आगरा, जिसे प्यार के प्रतीक ताजमहल के लिए जाना जाता है, वैलेंटाइन वीक पर कपल्स के लिए एक आइकॉनिक डेस्टिनेशन है। ताजमहल के सामने अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तस्वीरें खिंचवाना और इस खूबसूरत इमारत की भव्यता को निहारना आपके वैलेंटाइन को एक नई पहचान दे सकता है। ताजमहल के अलावा, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूमने लायक जगहें हैं, जहां आप इतिहास के साथ रोमांस का आनंद ले सकते हैं।

Visit Romantic Place On Valentine

7. अंडमान निकोबार द्वीप

अगर आप एक अलग और अनछुई जगह की तलाश में हैं, तो अंडमान निकोबार द्वीप एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यहां के सुनहरे समुद्र तट, नीला पानी और शांत वातावरण इसे एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी बनाते हैं। वैलेंटाइन वीक के दौरान, यहां पर आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और समुद्री जीवन का अनुभव कर सकते हैं। यह जगह आपको और आपके पार्टनर को एक अद्भुत अनुभव देगी।

वैलेंटाइन वीक 2025 को खास बनाने के लिए भारत में कई रोमांटिक डेस्टिनेशन मौजूद हैं। चाहे आप पहाड़ों की सैर करना चाहते हों, समुद्र तट पर आराम करना चाहते हों, या फिर ऐतिहासिक धरोहरों के बीच प्यार का इजहार करना चाहते हों, हर तरह की पसंद के लिए एक परफेक्ट जगह है। इन खास जगहों पर घूमकर आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं और इस वीक को जिंदगीभर के लिए यादगार बना सकते हैं।

Ventricular Septal Defect in Hindi: एक्ट्रेस मधुबाला के दिल में था छेज, क्या इसका इलाज है संभव?

Ventricular Septal Defectin Hindi

Ventricular Septal Defect in Hindi: हिंदी सिनेमा की ‘वीनस’ कही जाने वाली मधुबाला का नाम आज भी हर किसी की जुबां पर है। उनकी खूबसूरती और अदाकारी ने उन्हें बॉलीवुड का अनमोल सितारा बना दिया था। लेकिन मधुबाला का जीवन उतना ही दर्दभरा था, जितनी उनकी फिल्में। मात्र 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, और उनकी मौत का कारण था दिल में छेद, जिसे मेडिकल भाषा में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट कहा जाता है। इस बीमारी की वजह से मधुबाला को जीवनभर तकलीफों का सामना करना पड़ा, और आखिरकार उनका निधन हो गया। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं, और क्या इसका इलाज संभव है।

दिल में छेद क्या है? (Ventricular Septal Defect in Hindi)

दिल में छेद होना, जिसे वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) कहते हैं, एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की दीवार (सेप्टम) में एक छेद होता है। यह छेद दो निचले कक्षों (वेंट्रिकल्स) के बीच होता है, जो कि शरीर में ऑक्सीजन युक्त और ऑक्सीजन रहित खून को अलग-अलग रखते हैं। जब इस दीवार में छेद हो जाता है, तो ऑक्सीजन युक्त खून और ऑक्सीजन रहित खून आपस में मिल जाते हैं, जिससे शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। इससे व्यक्ति की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है।

मधुबाला की बीमारी और संघर्ष

मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था, और बचपन से ही उन्हें दिल की बीमारी थी। हालांकि, उस समय मेडिकल साइंस इतनी उन्नत नहीं थी कि उनकी बीमारी का सही इलाज हो सके। उन्हें बहुत छोटी उम्र से सांस लेने में तकलीफ होती थी, और जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ी, उनकी समस्या भी बढ़ती गई। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी थी कि वे आराम करें और अपनी सेहत पर ध्यान दें, लेकिन मधुबाला ने अपने करियर के लिए काम करना जारी रखा।

Ventricular Septal Defectin Hindi
स्वर्गीय एक्ट्रेस मधुबाला

फिल्मों में लगातार काम करने की वजह से उनकी हालत और बिगड़ने लगी। दिल में छेद के कारण उनके शरीर में खून सही तरीके से नहीं पंप हो पाता था, जिससे उन्हें थकान, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी होती थी। इन सबके बावजूद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई।

दिल में छेद के लक्षण (Hole in the Heart)

वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं:

सांस लेने में कठिनाई

थकान और कमजोरी

तेजी से सांस लेना

दिल की धड़कनें तेज होना

छाती में दर्द या भारीपन महसूस होना

सामान्य कामकाज में जल्दी थक जाना

ये लक्षण समय के साथ गंभीर हो सकते हैं, खासकर तब जब इस बीमारी का सही समय पर इलाज नहीं किया जाए। मधुबाला भी इन्हीं समस्याओं से जूझ रही थीं, और अंततः 23 फरवरी 1969 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

क्या दिल में छेद का इलाज संभव है?

आज के समय में मेडिकल साइंस बहुत आगे बढ़ चुका है, और दिल में छेद जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज संभव है। वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट का इलाज सर्जरी या कैथेटर आधारित प्रोसेस से किया जा सकता है। छोटी उम्र में ही इस बीमारी का पता चलने पर इलाज अधिक सफल होता है। अगर इस समस्या का सही समय पर निदान हो जाए, तो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ जीवन जी सकता है।

Ventricular Septal Defectin Hindi
Ventricular Septal Defectin Hindi

आमतौर पर, VSD के छोटे छेद समय के साथ अपने आप बंद हो सकते हैं, लेकिन बड़े छेदों के लिए सर्जरी की जरूरत होती है। डॉक्टर इस समस्या को ठीक करने के लिए सर्जरी के माध्यम से छेद को बंद कर देते हैं, जिससे दिल सही तरीके से खून पंप कर पाता है। इलाज के बाद मरीज को नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करानी होती है, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।

बचाव और जागरूकता

दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जागरूकता। अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी या अन्य लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच और सही समय पर निदान से इस बीमारी का सही इलाज किया जा सकता है।

बच्चों में यह समस्या जन्म से ही हो सकती है, इसलिए नवजात शिशुओं की भी सही समय पर जांच कराना जरूरी है। दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली को अपनाना भी बहुत जरूरी है।

मधुबाला जैसी अदाकारा का जीवन भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने अपने काम और संघर्ष से एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी बीमारी ने हमें यह सिखाया कि दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक होना और सही समय पर इलाज कराना कितना जरूरी है। आज के समय में, दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारी का इलाज संभव है, बशर्ते इसका सही समय पर निदान हो और उचित देखभाल की जाए।