Maroon Color Sadiya Views: आज के समय में भोजपुरी गानों का क्रेज हर तरफ देखने को मिलता है। हर पार्टी में भोजपुरी गानों पर लोग थिरकते हैं और झूमते हैं। सबसे ज्यादा खेसारी लाल (Khesari Lal), पवन सिंह (Pawan Singh) और दिनेश लाल (Nirahua) के गाने सबसे ज्यादा सुने जाते हैं। यूपी-बिहार में तो इन तीनों सुपरस्टार्स के भोजपुरी गाने छाए रहते हैं। यहां बात दिनेश लाल यानी निरहुआ के एक सुपरहिट गाने के बारे में बात कर रहे हैं।
उस गाने का नाम ‘मरून कलर सड़िया’ है जिसमें दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे नजर आए। ये गाना भोजपुरी फिल्म फसल का था और इसे यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है। इस रोमांटिक गाने में दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की कैमिस्ट्री खूब पसंद की गई।
‘मरून कलर सड़िया’ ने यूट्यूब पर कर दिया कमाल (Maroon Color Sadiya Views)
WWR नाम के भोजपुरी चैनल पर एक गाना शेयर किया गया था जिसका नाम ‘मरून कलर सड़िया’ है। इस गाने में आम्रपाली और दिनेश लाल की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिलेगी जिसने कमाल कर दिया है। इस गाने को 12 मार्च 2024 को अपलोड किया गया था जिसे 11 महीनों में खबर लिखे जाने तक 246 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने पर लाखों इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा चुकी हैं।
दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे के इस गाने को कल्पना और नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। ये गाना फिल्म फसल का है जो 2024 को रिलीज हुई थी और ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस गाने में दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है और उनकी कैमिस्ट्री भी कमाल की है।
‘मरून कलर सड़िया’ को अब तक 20 करोड़ के आस-पास व्यूज मिले हैं और अभी भी इसे यूट्यूब पर पसंद किया जा रहा है। फैंस इस गाने पर लाइक्स, कमेंट और शेयर की भी भरमार दे रहे हैं। फिल्म फसल में किसान की कहानी को दिखाया गया है जिसे यूपी-बिहार में खूब पसंद भी किया गया। वैसे भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल की जोड़ी हमेशा पसंद की जाती है और ये भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स हैं।
दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की फिल्में (Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Movies)
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे हैं। इन्होंने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है खासकर निरहुआ नाम से जितनी भी दिनेश लाल की फिल्में हैं उसमें आम्रपाली ही नजर आईं और लोगों को खूब पसंद आई। दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे ने ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ 2’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ समेत कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब आपको भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ देखना चाहिए क्योंकि ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में बिल्कुल भी वैलगैरिटी नहीं है और ये गाना बहुत ही साफ-सुथरा गाना है क्योंकि ये बहुत ही रोमांटिक गाना है।

