Aashiqui 3 Release Date: महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी 34 साल पहले आई थी। दूसरा पार्ट ‘आशिकी 2’ साल 2013 में आया और वो भी सुपरहिट रहा। अब इसका तीसरा पार्ट 2025 में दिवाली पर रिलीज होगा जिसका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए कार्तिक आर्यन दिलजले आशिक का रोल प्ले करने जा रहे हैं और ‘आशिकी 3’ में कुछ पुराने तो कुछ नए गानों का कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलने वाला है।
फिल्म आशिकी 3 के अपडेट का इंतजार फैंस को काफी समय से था और अब जबकि ये आ गया है तो इसके फर्स्ट लुक ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म मे कार्तिक आर्यन तो होंगे ही लेकिन इससे जुड़ी और भी जानकारी के बारे में चलिए आपको बताते हैं।
कब रिलीज होगी आशिकी 3? (Aashiqui 3 Release Date)
15 फरवरी की शाम कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दीं। ये फर्स्ट लुक था फिल्म आशिकी 3 का जिसका इंतजार काफी समय से फैंस को था। कार्तिक ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘इस दिवाली.’ इसके साथ अनुराग बसु, श्रीलीला, भूषण कुमार, प्रीतम को टैग किया गया।
View this post on Instagram
वीडियो की शुरुआत में एक ऐसा गाना सुनने को मिलता है जो 90 के दौर में काफी मशहूर हुआ था। वो गाना था ‘तू मेरी जिंदगी है’, इस गाने को नए वर्जन में सुनकर हर कोई हैरान हो गया और इसे पसंद किया गया। फिल्म आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में अनुराग बसु, भूषण कुमार, मुकेश भट्ट और कृष्ण कुमार का नाम शामिल है। फिल्म में लीड एक्टर कार्तिक आर्यन हैं और उनके अपोजिट श्रीलीला नजर आएंगी। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।
‘आशिकी’ के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक ने मचा दिया था धमाल
1990 में फिल्म आशिकी आई जिसका निर्माण और निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में दो नए चेहरे को लॉन्च किया गया था जिनका नाम राहुल रॉय और अनु अग्रवाल है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसका म्यूजिक आज भी लोगों को पसंद आता है। 90 के दशक में इस फिल्म के गानों ने खूब धमाल मचाया था और इसका म्यूजिक टी-सीरीज ने तैयार किया था जिसके ज्यादातर गाने अनुराधा पोडवाल और कुमार सानू ने गाया था।

इसके बाद 2013 में फिल्म आशिकी 2 आई जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई और ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके गाने अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी ने गाए। ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में म्यूजिक का सबसे बड़ा रोल रहा है। दोनों फिल्मों में गानों ने लोगों को खूब एंटरटेन किया और फिर इसकी रोमांटिक स्टोरी भी लोगों को खूब पसंद आई। ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी रोमांटिक कहानी पर आधारित है जिसे लोग पसंद करते हैं और जबकि कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म आशिकी 3 का फर्स्ट लुक आ चुका है तो लोग इसके लिए भी एक्साइटेड हैं।
कार्तिक आर्यन की फिल्में (Kartik Aaryan Movies)
2012 में फिल्म प्यार का पंचनामा से कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कार्तिक आर्यन की कुछ फ्लॉप फिल्में रहीं लेकिन अब उनका करियर काफी अच्छा चल रहा है। 2024 में कार्तिक आर्यन की दो फिल्में ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ आई थी, ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और अब फिल्म आशिकी 3 भी सुपरहिट साबित हो सकती है, जिसकी तैयारी मेकर्स जोरों-शोरों से कर रहे हैं।