Box Office Live Report: धुरंधर (Dhurandhar), द राजा साब (The Raja Saab) और इक्कीस (Ikkis) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.तीनों फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
एक तरह रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है तो वहीं प्रभास की फिल्म द राजा साब भी अपनी धाक जमाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है.
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म और अगस्त्य नंदा की बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म इक्कीस भी सिनेमाघरों में राज कर रही है.ऐसे में आइए जानते हैं कि इन तीन फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर रही है. साथ ही आज यानी सोमवार को कैसी शुरुआत रही है.
जानें धुरंधर का हाल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. 38 दिनों से ये फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है.भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक इस फिल्म ने नेट 805.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं 39वें दिन इस फिल्म ने कुछ इस तरह से कमाई की है..
सुबह 9 बजे तक-0.04 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक-0.06 करोड़ रुपये
सुबह 11 बजे तक-0.10 करोड़ रुपये
दोपहर 12 बजे तक-0.17 करोड़ रुपये
दोपहर 1 बजे तक-0.32 करोड़ रुपये
दोपहर 2 बजे तक-0.45 करोड़ रुपये
प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) ने 9 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. पहले दिन (शुक्रवार) को इस फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये का आंकाड़ा पार किया. वहीं, चौथे दिन Sacnilk के अनुसार फिल्म ने..
द राजा साब का जानें क्या है हाल
सुबह 9 बजे तक- 0.07 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक-0.26 करोड़ रुपये
सुबह 11 बजे तक-0.44 करोड़ रुपये
दोपहर 12 बजे तक-0.64 करोड़ रुपये
दोपहर 1 बजे तक-0.93 करोड़ रुपये
दोपहर 2 बजे तक-1.37 करोड़ रुपये
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस (Ikkis) 11 दिन पहले रिलीज हुई थी.हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई.इस फिल्म ने 11 दिनों में 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है. वहीं 12वें दिन की बात करें तो फिल्म ने…
इक्कीस का ऐसा रहा हाल
सुबह 9 बजे तक-0.01 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक-0.02 करोड़ रुपये
सुबह 11 बजे तक-0.02 करोड़ रुपये
दोपहर 12 बजे तक-0.4 करोड़ रुपये
दोपहर 1 बजे तक-0.06 करोड़ रुपये
दोपहर 2 बजे तक-0.08 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें:-Raj Kapoor: ‘मैं अपनी मां को नहाते हुए देखता था’ न्यूडिटी का हूं पुजारी, कपूर खानदान के इस एक्टर ने किया था खुलासा