Rehana Sultan Life Story: रेहाना सुल्तान, बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही अपनी पहचान बना ली थी। 1970 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। लेकिन उनका फिल्मी सफर उतना सरल नहीं था, जितना दिखता है। खासकर, जब उन्होंने ‘चेतना’ जैसी फिल्म में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया, तो उनकी इमेज को लेकर समाज में काफी चर्चाएं हुईं।
‘चेतना’ और विवादित किरदार (Rehana Sultan Life Story)
रेहाना सुल्तान को पहली बार असली पहचान मिली फिल्म ‘चेतना’ (1970) से। इस फिल्म में उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था, जो उस समय के समाज में काफी बोल्ड माना जाता था। यह किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन रेहाना ने इसे इतनी कुशलता से निभाया कि दर्शकों और आलोचकों दोनों ने उनकी तारीफ की। हालांकि, इस रोल ने उन्हें सफलता दिलाई, लेकिन साथ ही उनकी इमेज को लेकर कई सवाल भी उठाए गए।
रेहाना के इस किरदार को लेकर लोगों के रिएक्शन दो तरफा थे। कुछ ने उनकी साहसिकता की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें इस तरह के किरदार से जुड़ने के लिए आलोचना की। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि ‘चेतना’ ने उनकी पहचान को एक अलग दिशा दी और उन्हें एक गंभीर एक्ट्रेस के रूप में जाना गया।
व्यक्तिगत जीवन और बी.आर. इशारा से विवाह
रेहाना सुल्तान का जीवन सिर्फ फिल्मी किरदारों तक सीमित नहीं था। फिल्म ‘चेतना’ के निर्देशक बी.आर. इशारा से उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह मुलाकातें एक गहरे रिश्ते में बदल गईं। बी.आर. इशारा उनसे 16 साल बड़े थे, लेकिन उम्र का यह फासला उनके प्यार के बीच कभी नहीं आया। उन्होंने 1984 में बी.आर. इशारा से शादी कर ली। इस शादी के बाद रेहाना सुल्तान की जिंदगी में बड़े बदलाव आए। उन्होंने फिल्मों से धीरे-धीरे दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी में बीजी हो गईं।
View this post on Instagram
फिल्मी करियर की चुनौतियाँ
रेहाना सुल्तान का फिल्मी करियर शुरुआत में काफी अच्छा रहा, लेकिन ‘चेतना’ के बाद उन्हें उसी तरह के बोल्ड और विवादित किरदारों के लिए बार-बार ऑफर मिलने लगे। उन्होंने कुछ और फिल्मों में भी साहसिक किरदार निभाए, लेकिन उन्हें कभी वो सफलता नहीं मिली, जिसका उन्होंने सपना देखा था। धीरे-धीरे, उन्होंने फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी और अपने निजी जीवन पर ध्यान दिया।
रेहाना की कहानी यह दर्शाती है कि फिल्मी दुनिया में सफलता के साथ चुनौतियाँ भी आती हैं। उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
रेहाना सुल्तान ने अपने समय में जो बोल्ड फैसले लिए, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। ‘चेतना’ में उनका साहसिक किरदार हो या बी.आर. इशारा से उनका विवाह, रेहाना ने हमेशा अपने दिल की सुनी और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि सही मायने में सफलता वही है, जो आपके खुद के नजरिए और आत्मविश्वास से आती है।
आज किस हाल में हैं रेहाना सुल्तान?
इसी साल सितंबर में रेहाना सुल्तान को लेकर एक दुखभरी खबर आई। रेहाना सुल्तान का हाल ही में कार्डियक वॉल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई क्योंकि उन्हें सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही थी। रेहाना सुल्तान इस समय मुंबई में अपने भाई के साथ रहती हैं और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई फिल्मी सितारों न उनकी मदद की है और अभी भी वो मदद की गुहार लग रही है.